आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर तोड कार रांग साइड जा रहे ट्रक से टकराई...पांच डॉक्टरों की मौत व एक घायल

कन्नौज। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार चार डाक्टरों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक डॉक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है।

इटावा के सैफई मेडिकल कालेज से पीजी की तैयारी कर रहे डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ.अरुण कुमार, डॉ. नरदेव व डॉ. जयवीर सिंह अपने एक साथी के साथ कार से लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

IMG-20241127-WA0002

वहां से वह बुधवार की सुबह करीब तीन बजे लखनऊ से सैफई वापस आ रहे थे जैसे ही उनकी कार तिर्वा कोतवाली के 196 किलोमीटर पर पहुंची तो अनियंत्रित कार डिवाइडर तोडते हुए दूसरी तरफ आगरा से लखनऊ जा रहे ट्रक से टकरा गई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए।

IMG-20241127-WA0004

मौके पर पहुंची पुलिस सभी को मेडिकल कालेज ले आई। जहां पर डॉक्टरों ने डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ.अरुण कुमार, डॉ. नरदेव समेत उनके एक अन्य साथी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल डॉ. जयवीर सिंह की हालत गंभीर देख कर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।

IMG-20241127-WA0005

इनकी हुई मौत

1- डॉ. अनिरुद्ध वर्मा
2- डॉ. संतोष कुमार मौर्य
3- डॉ. जयवीर सिंह (इनकी हालत गंभीर है) 
4- डॉ. अरुण कुमार
5- डॉ. नरदेव 

IMG-20241127-WA0006

नोट- यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है। 

 

 

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता के चलते लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना...
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
UP News : छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले का खुलासा, पुलिस डॉग ‘मैरी’ ने आरोपी तक पहुंचाई टीम
Ballia News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया संपन्न, चयन के अगले चरण की तैयारी शुरू
Adani Mundra Airport : मुंद्रा एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली नियमित उड़ान सेवा, मुंबई-गोवा समेत 8 शहरों से बढ़ी कनेक्टिविटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.