Jhansi News: कार सवार हमलावरों ने झांसी के जेलर पर लाठी-डंडों से किया हमला, हालत गंभीर

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिला जेल के जेलर पर शनिवार दोपहर नवाबाद थाना क्षेत्र में कार सवार हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

झांसी जिले के नवाबाद थाने के प्रभारी (एसएचओ) दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे झांसी जेल के जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता (50) अपनी निजी कार से जेल की तरफ जा रहे थे, तभी कुछ हमलावरों ने उन्हें रोककर कार से बाहर खींच लिया और जेलर तथा उनके कार चालक को लाठी-डंडों से पीट दिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल जेलर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के अनुसार, इस घटना से जेलर को गंभीर चोट आई हैं। एसएचओ ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि एक कैदी कमलेश यादव को एक माह पहले हमीरपुर जेल भेजने से नाराज उसके बेटों ने जेलर पर हमला किया। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.