रेप के मामले में दरोगा बर्खास्त !

UP News : दुष्कर्म के मामले में निलंबित चल रहे जालौन के दरोगा को डीआईजी झांसी रेंज कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को बर्खास्त कर दिया। छुट्टी के बाद गैरहाजिर चल रहे दरोगा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद विभागीय जांच में दोषी पाया गया था। डीआईजी ने सख्त चेतावनी दी है कि कोई भी पुलिसकर्मी अवैध क्रियाकलाप में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जालौन के रामपुरा थाने में तैनात प्रदीप कुमार 24 मार्च 2022 को सात दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर गया था। छुट्टी खत्म होने के बाद उसने थाने में न तो आमद दर्ज कराई और बिना कारण नौकरी से गैरहाजिर हो गया। इसी गैरहाजिरी के दौरान प्रदीप के ऊपर बरेली के कैंट में रेप की एफआईआर दर्ज हो गई। मामला संज्ञान में आने पर तत्कालीन एसपी जालौन ने उसे निलम्बित कर दिया। दरोगा पर चल रही विभागीय जांच में उसे दोषी पाते हुए डीआईजी ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.