Hathras Road Accident: बेकाबू ट्रक पलटा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

हाथरस। बुधवार को आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हतीसा पुल पर एक बेकाबू ट्रक पलटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रक के नीचे दो मोटरसाइकिलें दब गईं, जिसमें मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और यातायात बहाल कराया।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि हादसा तब हुआ जब ट्रक यूटर्न लेते समय अपना नियंत्रण खो बैठा और दो मोटरसाइकिलों पर पलट गया। इस घटना में 65 वर्षीय रेशमी देवी और उनके 40 वर्षीय बेटे विजयपाल, जो किसी काम से अपने गांव से हाथरस तहसील जा रहे थे, की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार 25 वर्षीय रेलवे कर्मचारी रामवीर सिंह, निवासी रेलवे कॉलोनी मथुरा, ने भी अपनी जान गंवा दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को ट्रक के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल भेजा। साथ ही, ट्रक को हटाकर जाम को खुलवाया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.