- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हरदोई
- हरदोई: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली निजात
हरदोई: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली निजात
हरदोई। पिछले कुछ दिनों से हवा का रुख बदल गया था। कई दिनों से पुरवा हवाएं चल रही थी। पुरवा हवाओं का असर शनिवार को देखने को मिला। सुबह से ही मौसम बदलना शुरू हो गया। दिन में अंधेरा छा गया घने काले बादलों ने कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश की जिससे मौसम सुहावना हो गया।
घने बादलों ने जिले के शाहाबाद क्षेत्र में अच्छी बारिश कर दी। बेहटागोकुल, टोंडरपुर तथा आसपास के क्षेत्र में जोरदार बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। जिले के कुछ हिस्सों में हुई जोरदार बारिश से जहां तापमान में गिरावट आएगी, वहीं लोगों को प्रचंड गर्मी से भी राहत मिलेगी।
जिले में 13 तारीख को होने वाले मतदान में ठंडे मौसम का सहयोग रहेगा। जिससे न सिर्फ मतदान कर्मियों को बल्कि मतदाताओं को भी राहत पहुंचेगी। बदले मौसम में मतदान का प्रतिशत बढ़ने की भी संभावना है। फिलहाल शनिवार से जिले का मौसम बेहद सुहावना हो गया है।
उधर धान की खेती करने वालों के मन में भी उत्साह का संचार हो गया है, यदि इसी प्रकार बीच-बीच में बारिश होती रही तो धान की फसल में सहयोग मिल जाएगा। बताते चलें कि इस बार मौसम विषेशज्ञों ने अच्छे मानसून के संकेत दिए हैं।
