पति के साथ प्रेमी को घर में रखने की जिद पर अड़ी तीन बच्चों की मां

UP News : सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कुछ पोस्ट तो ऐसे होते हैं, जिन पर भरोसा नहीं होता। कुछ पोस्ट को देखते ही हंसी आ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो यूपी के गोरखपुर से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला बिजली के पोल पर चढ़ गई है। कारण है जानकार आप हैरान हो जाएंगे। मामला पिपराईच क्षेत्र के कबाड़ी रोड का है।

शोले फिल्म में बसंती के लिए वीरू पानी की टंकी पर चढ़ा था, लेकिन गोरखपुर में 'बसंती' अपने 'वीरू' के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गई। यह 'बसंती' सिंगल नहीं, बल्कि तीन बच्चों की मां है। उसकी पति से मांग थी कि वो अपने प्रेमी को घर में साथ रखे, जिसे पति ने मानने से इनकार कर दिया तो वह नाराज हो गई और गुस्से में आकर पोल पर चढ़ गई। पति ने कहा कि आखिर वह उसके प्रेमी को अपने साथ अपने ही घर में कैसे रख सकता है, मगर महिला जिद पर अड़ी रही।

यह भी पढ़े - Ballia Murder : ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव

यही नहीं, अपनी बात मनवाने के लिए वह पोल पर चढ़ गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। पुलिस को जब महिला के पोल पर चढ़ने की खबर लगी तो हड़कंप मच गया। वे फौरन मौके पर पहुंचे। इसके बाद विद्युत टीम ने महिला को समझाकर नीचे उतारा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.