Gorakhpur News: लव मैरिज की दर्दनाक अंत, वीडियो कॉल के दौरान महिला ने की आत्महत्या

गोरखपुर: जिले के गीडा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे पिपरौली क्षेत्र में घटी। मृतका की पहचान 28 वर्षीय खुशी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के सिवान जिले की रहने वाली थी। करीब चार साल पहले खुशी ने गोरखपुर के बांसगांव निवासी नदीम अंसारी से प्रेम विवाह किया था। अंतरधार्मिक विवाह होने के कारण दोनों पिपरौली में किराए के मकान में रह रहे थे।

यह भी पढ़े - Gorakhpur Triple Murder: पारिवारिक विवाद में किशोर बना हैवान, बड़े भाई, भाभी और 3 वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नदीम सऊदी अरब के मदीना में कार्यरत है और हाल ही में कुछ दिनों के लिए घर आया था, लेकिन 9 मई को वह दोबारा विदेश लौट गया। शुक्रवार रात खुशी ने अपने तीन वर्षीय बेटे आसिफ को सुलाकर नदीम को वीडियो कॉल किया। बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और रात 10:59 बजे कॉल अचानक कट गया।

कॉल बंद होने के बाद चिंतित नदीम ने पास के रहने वाले एक पड़ोसी छोटू को संपर्क किया। छोटू जब घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा गया कि खुशी फंदे से लटकी हुई है। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा गया और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गीडा क्षेत्र के सीओ रत्नेश्वर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.