गोंडा: वार्षिक खेल प्रतियोगिता के विजेता बच्चों और शिक्षकों को किया गया सम्मानित

गोंडा: बेसिक शिक्षा विभाग के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और शिक्षकों को शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। छपिया ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मनीपुर ग्रांट के छात्र अंकित ने बेसिक शिक्षा विभाग की 49 वीं जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की 400 मीटर की दौड़ स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया था।

 वहीं मंडल स्तर पर इसी ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ रानीपुर स्कूल की छात्रा आसमां ने 200 मीटर की दौड़ स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया था।‌ इन दोनो बच्चों के सम्मान में शनिवार को छपिया ब्लाक संसाधन केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी गीतांजलि ने दोनों बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया। 

साथ ही खेल प्रतियोगिता से जुड़े शिक्षकों व अनुदेशकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ छपिया ब्लाक अध्यक्ष राज मंगल पांडेय, मंत्री ऋषि तिवारी, अध्यक्ष आनंद शंकर त्रिपाठी, रवि शंकर त्रिपाठी, अतुल कुमार मालवीय, आलोक पांडेय, स्वदेश मिश्र, अशोक वर्मा, मानवेंद्र पांडेय,अजय शुक्ल,पवन यादव,विकास वर्मा,दिलीप कमांडो,पवन कुमार आदि शिक्षक अनुदेशक सम्मिलित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.