- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- स्वीप कार्यक्रम के तहत पैदल मार्च के माध्यम से मतदाताओं को किया जायेगा जागरूक
स्वीप कार्यक्रम के तहत पैदल मार्च के माध्यम से मतदाताओं को किया जायेगा जागरूक
गोण्डा। स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान बढ़ाने को लेकर शहर में एक साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी करेंगे पैदल मार्च मंगलवार को जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत आगामी 20 मई को जनपद में होने वाले मतदान में शतप्रतिशत मतदान कराने के उपलक्ष में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 12 अप्रैल, 2024 को सायंकाल 6:00 बजे मतदाता जागरूकता पैदल मार्च शहर में स्थित गांधी पार्क से पुरानी हनुमानगढ़ी, पुरानी सब्जी मंडी, चौक बाजार, गुड्डू मल चौराहा, महिला अस्पताल चौराहा, गुरु नानक चौराहा, से होते हुए अदम गोंडवी मैदान में कार्यक्रम का समापन सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाने के बाद किया जाएगा।
