बेटी की शादी से छह दिन पहले सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, मचा कोहराम

UP News : गोंडा जिले के नवाबगंज इलाके में स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में पार्ट टाइम टीचर के रूप में तैनात एक शिक्षिका की मौत मंगलवार को स्कूल आते समय अयोध्या के सरयू पुल पर ट्रक की टक्कर से हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शिक्षिका सविता सिंह (45) पत्नी पंकज कुमार सिंह मूल रूप से बस्ती जिले के छावनी थानाक्षेत्र अन्तर्गत खेमराजपुर गांव की रहने वाली थी। वह अपने पति के साथ अयोध्या में रह रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को सविता सिंह अयोध्या से स्कूटी से विद्यालय के लिए जा रही थीं, तभी महेशपुर गांव के पास फोरलेन सरयू पुल पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दिया।

इससे वह स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया,, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका के पति बाल्मीकि इंटर कालेज विक्रमजोत बस्ती में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। मृतका का एक लड़का और एक लड़की है। मृतका की बेटी की शादी 24 नवंबर को होनी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.