करनैलगंज: ओवरलोड डबल डेकर बस पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

करनैलगंज (गोंडा)। लखनऊ-गोंडा मार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कटरा शहबाजपुर के पास यात्रियों से खचाखच भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मां बराही बस सर्विस की यह डबल डेकर बस दिल्ली से गोंडा जा रही थी। बस में करीब 100 यात्री और भारी सामान लदा हुआ था। करनैलगंज क्षेत्र के बाबूपुरवा के पास बस ओवरलोडिंग और खराब हालत के कारण संतुलन खो बैठी।

यह भी पढ़े - गोंडा में तेज रफ्तार कार का कहर: साइकिल सवार पति की मौत, पत्नी और नाती गंभीर घायल

news-post--(6).jpg

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने सड़क पर लटकते बिजली के तारों से बचने के लिए तेज कट मारा, जिससे बस एक मकान पर पलट गई। हादसे में न सिर्फ यात्री घायल हुए, बल्कि मकान में मौजूद प्रियंका सिंह भी चपेट में आ गईं। मकान का किचन और अन्य हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल भवानी सिंह, शिवा और सीमा को गोंडा रेफर किया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रशासन ने ओवरलोडिंग और जर्जर वाहनों की सख्ती से जांच कराने की बात कही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
अमेठी। जिले के कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसंडा गांव में शादी समारोह के दौरान डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली...
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Ballia News: चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर युवक जियो टावर पर चढ़ा, 4.30 घंटे बाद सुरक्षित उतरा
आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.