लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव, नामांकन के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे नेता, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी क्यों हैं चर्चा में

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। भाजपा के यूपी अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 464 मतदाता—जिनमें 5 सांसद, 26 विधायक, 8 एमएलसी और 425 प्रांतीय परिषद सदस्य व जिलाध्यक्ष शामिल हैं—पार्टी के 17वें प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। मतदान शनिवार–रविवार को होगा, लेकिन नामांकन के साथ ही तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

नामांकन प्रक्रिया पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की मौजूदगी में पूरी होगी। इससे पहले राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद दिल्ली लौट गए।

यह भी पढ़े - प्रतापगढ़: चलती ट्रेन की छत पर चढ़े युवक की बची जान, बिजली आपूर्ति रोककर रेलवे ने किया रेस्क्यू

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह हैं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी। पंकज चौधरी महाराजगंज लोकसभा सीट से सात बार सांसद रह चुके हैं और कुर्मी समाज में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। इसी वजह से उन्हें विपक्षी दल सपा की पीडीए रणनीति की प्रभावी काट के रूप में देखा जा रहा है।

शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में खासा गहमागहमी का माहौल है। कई महीनों से चल रही नामों की अटकलों के बाद अब चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से दावेदार अपनी-अपनी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय चुनाव अधिकारी व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी लखनऊ पहुंच चुके हैं। उनके अलावा कई वरिष्ठ नेता राजधानी में मौजूद हैं।

नामांकन और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि, उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा रविवार को किए जाने की संभावना है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP : छोटे और बड़े सरकार की दरगाह पर घुसपैठियों की तलाश तेज, ताला लगाकर फरार हुए लोग UP : छोटे और बड़े सरकार की दरगाह पर घुसपैठियों की तलाश तेज, ताला लगाकर फरार हुए लोग
बदायूं: शासन के निर्देशों के बाद जिले में रोहिंग्या, बांग्लादेशी और अन्य राज्यों से आए संदिग्ध लोगों की तलाश तेज...
गोंडा में रफ्तार का कहर : सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अलीगढ़ : लड़की को ब्लैकमेल करने के आरोप में नाबालिग लड़के पर केस दर्ज, जानिए पूरा मामला
UP News : मां की गोद से बच्ची को उठा ले गया आदमखोर भेड़िया, ताबड़तोड़ तीसरी वारदात से दहशत
लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव, नामांकन के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे नेता, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी क्यों हैं चर्चा में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.