- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गोंडा
- Gonda Crime: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की रॉड मारकर हत्या, एफआईआर दर्ज
Gonda Crime: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की रॉड मारकर हत्या, एफआईआर दर्ज
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में शनिवार की आधी रात घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग की लोहे के रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी गयी। बुजुर्ग की हत्या करने के बाद आरोपियों ने कमरे में सो रहे उसके बेटे को भी जान से मारने की कोशिश की। हालांकि बेटे ने शोर मचाया तो आरोपी निकले। मामले में मृतक के बेटे ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच में जुटी है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में मृतक के बेटे रिजवान ने आरोपी अजमतउल्ला, कमरुद्दीन व रफीउल्ला के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। एसएचओ वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
