Ghazipur News: चाैथी बार करने पहुंची थी शादी, महाठगी में पकड़े गये आठ

Ghazipur News : पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के साथ गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लुटेरी दुल्हन चौथी बार शादी करके रेलवे स्टेशन से दूल्हे को छोड़कर फरार हुई थी। ये लोग फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाकर जरूरतमंद को अपने जाल में फंसाते थे। उनसे रुपये, जेवर लेकर शादी कराते थे। फिर प्लान के मुताबिक रेलवे स्टेशन तक दूल्हा-दुल्हन को पहुंचाते थे, जहां से दुल्हन फरार हो जाती थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मदाबाद सीओ शेखर सेंगर ने बताया कि करीमुद्दीनपुर थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरी दुल्हन गैंग के 8 सदस्यों को बथोर गांव के पास से गिरफ्तार किया है। रूपेश शाक्य की शादी कराने के लिए गैंग के सदस्यों ने एक दूसरे का रिश्तेदार बताया। फर्जी आधार कार्ड बनवाकर शादी की। इसके बाद एक लाख रुपये कैश, जेवरात लेकर दुल्हन तथा उसके फर्जी रिश्तेदार फरार हो गये।

इसके पहले इन्होंने हरियाणा, राजस्थान के जयपुर, उत्तर प्रदेश में लोगों को शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी की है। इस गैंग का मास्टरमाइंड हरिश्चंद्र यादव है। करीमुद्दीनपुर थाने की पुलिस ने ग्राम बथोर के पास से भीमराम पुत्र सूरज राम (ग्राम बथोर थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर) को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त भीमराम की निशानदेही पर ग्राम परसा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर से आरोपियों में कुसुम पुत्री कृष्णकान्त (दुल्हन), कृष्णकान्त राम पुत्र विमल (पिता), करन कुमार पुत्र चन्द्रमा मल्लाह (भाई), रंजना पुत्री श्यामबिहारी (बहन), सोनी उर्फ नजमुनिशा पत्नी मुहम्मद मुमताज (बहन), गीतादेवी पत्नी श्याम, इंदू देवी पत्नी श्रीपति चौहान (चाची) को गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी एक गिरोह बनाकर एक ही लड़की से शादी का झूठा वादा करके चौथी बार शादी कराने आए थे। इनका तरीका था कि शादी के बाद लड़की तथा उसके जेवर, पैसे व महंगे कपड़े लेकर फरार हो जाएंगे। गिरोह में शामिल ये लोग अलग-अलग धर्मों के होने के बावजूद एक दूसरे के रिश्तेदार बनकर लूट को अंजाम देते थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.