गाजीपुर: अफजाल अंसारी और बेटी नुसरत ने किया नामांकन, मुख्तार का छोटा बेटा उमर भी रहा मौजूद

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर लोकसभा चुनाव में सोमवार को बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ ही उनकी बेटी नुसरत अंसारी ने भी नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद अंसारी ने मीडिया को बताया कि सपा प्रत्‍याशी के रूप में हमने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है।

उन्‍होने कहा कि इंडिया गठबंधन भारी बहुमत की तरफ बढ़ रही है। भाजपा के खिलाफ जनमानस में काफी आक्रोश है। हमारा चुनाव गाजीपुर की जनता लड़ रही है। नामांकन के समय पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, विधायक वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू, जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, मुन्‍नन यादव, कांग्रेस नेता मारकंडेय सिंह, विधायक मन्नू अंसारी, सपा नेता पारसनाथ यादव, उमर अंसारी आदि लोग मौजूद थे।

कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे अफजाल अंसारी के वाहन चालक के रूप में गत दिनों दिवंगत हो चुके उनके छोटे भाई मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी रहे। गाजीपुर लोकसभा चुनाव में अब तक प्रमुख रूप से भाजपा से पारसनाथ राय, बसपा से डॉक्टर उमेश सिंह और समाजवादी पार्टी से अफजाल अंसारी नामांकन दाखिल किया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.