फतेहपुर में जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या: जंगल में पड़ा मिला शव

फतेहपुर: असोथर थानाक्षेत्र के रामनगर कौहन गांव में जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने युवक की सीने में गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव को नदी किनारे जंगल में फेंक दिया गया। जंगल में युवक का शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

रामनगर कौहन गांव निवासी भुन्नू सिंह के 24 वर्षीय युवक आंसू सिंह दोपहर को घर से बाइक लेकर खेतों की तरफ गया हुआ था। देर शाम करीब पांच बजे के आसपास ग्रामीणों ने जंगल की तरफ गोली चलने की आवाज सुनी।

कुछ देर बाद शौच क्रिया को गए ग्रामीणों ने आंसू सिंह का शव जंगल में पड़े देखा। युवक का शव जंगल में देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक के परिजनों की माने तो वर्ष 2021 से ग्राम समाज की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 

दोपहर में युवक घर से बाइक लेकर खेतों की तरफ जाने की बात कह कर गया हुआ था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। शाम को ग्रामीणों द्वारा परिजनों को युवक के शव मिलने की सूचना मिली हैं।

घटना की सूचना पर उच्च अधिकारियों के साथ पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची फारेसिंक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। 

फिंगर खिलाने के बहाने ले जाकर हत्या करने की थी साजिश 

मृतक युवक आंसू सिंह की मां ने बताया कि चार दिन पूर्व कुछ लोग उनके बेटे को फिंगर खिलाने के बहाने बांदा जनपद के मरका ले गए थे। जहां युवक को जान से मारने की साजिश की जा रही थी। उस दौरान युवक को हत्या होने की भनक लग गई थी। जिसके बाद युवक वहां से भाग कर घर आया था और परिजनों से पूरी बात बताई थी। उस दिन से युवक घर से बाहर बहुत कम आता जाता था। जरूरी काम होने पर ही युवक को परिजन बाहर जाने देते थे।

प्रेम प्रसंग की भी हो रही है चर्चा 

वहीं युवक की हत्या को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। ग्रामीणों की माने तो युवक का गांव की ही रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी। हो सकता है कि युवती के परिजनों ने ही युवक की हत्या की हो। खैर हत्या की खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई है। जल्द ही पुलिस युवक की हत्या का राज सामने लाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.