Fatehpur: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेला बरौहा गांव में खेत में पानी लगाने गया युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
    
बेला बरौहा गांव निवासी पीयूष यादव का 19 वर्षीय राजेश मंगलवार की देर शाम घर से खाना खाकर खेत में पानी लगाने के लिए गया हुआ था। देर रात वह समरसेबल चालू करने गया। समरसेबल के स्टाटर की जैसी ही वह बटन दबाने लगा की वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

काफी देर बाद जब युवक कमरे से बाहर नही निकला तो साथ के लोगों ने युवक को आवाज लगाई। युवक के बाहर न आने पर मौके पर पहुंच कर देखा तो युवक मृत अवस्था में पड़ा था। जिसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार शुरू हो गई। वही युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े - Ballia News: ऑपरेशन मुस्कान में बांसडीह पुलिस की बड़ी सफलता, 8 घंटे में दो गुमशुदा बालिकाएं सकुशल बरामद

खबरें और भी हैं

Latest News

दिल्ली में दरिंदगी की हदें पार: 9 साल की बच्ची का शव सूटकेस में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका दिल्ली में दरिंदगी की हदें पार: 9 साल की बच्ची का शव सूटकेस में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। शुक्रवार शाम...
इंदौर से मेघालय, फिर यूपी तक: गाजीपुर में गिरफ्तार हुई सोनम रघुवंशी, अस्पताल से सामने आई पहली तस्वीर, पिता ने दी भावुक प्रतिक्रिया
Ballia News: बलिया में एम्बुलेंस और कमांडर जीप की जोरदार टक्कर, छह घायल, तीन की हालत गंभीर
Ballia News: ऑपरेशन मुस्कान में बांसडीह पुलिस की बड़ी सफलता, 8 घंटे में दो गुमशुदा बालिकाएं सकुशल बरामद
Ballia News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मजदूर झुलसा, हालत गंभीर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.