फतेहपुर: संवेदनशील गांव अढैया में पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल मार्च

फतेहपुर। नवरात्रि व आगामी लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 को सकुशल व शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए शुक्रवार को एसपी उदयशंकर सिंह ने खखरेरू थाना क्षेत्र के बर्नेबुल व क्रिटिकल बूथ प्राथमिक विद्यालय अढैया  का निरीक्षण कर गांव में थाना पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम के साथ पैदल मार्च कर आवाम को पुलिसिया सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए लोगो से चैत्र नवरात्रि के त्योहार को आपसी प्रेम व सौहार्दपूर्ण व शांति पूर्वक ढंग से गंगा यमुनी तहजीब के साथ मनाए जाने की अपील की। साथ ही लोगो को आगामी लोक सभा सामान्य चुनाव के दिनों में निडरता पूर्वक बगैर किसी प्रलोभन के स्वतंत्रता पूर्वक मतदान अवश्य कर जिले एवं देश के विकास के लिए एक सुयोग्य प्रतिनिधि व सरकार चुनने के लिए भी प्रेरित किया।

एसपी श्री सिंह ने मातहतो की संयुक्त टीम के साथ बर्नेबुल बूथ अढैया प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर ब्यवस्थाओं के किये जा रहे दावों की सत्यता को परखते हुए मातहतों को सुरक्षा एवं अन्य ब्यवस्थाओं की बेहतरी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस दौरान एसपी उदय शंकर सिंह ने गांव के बुज़ुर्गजनो से भी मुखातिब हो उनसे उनकी समस्याओं के बावत भी जानकारी हासिल की।

साथ ही क्षेत्र के अराजकतत्वों व हिस्ट्रीशीटरों , सजायाफ्ता मुल्जिमो की भौतिक गतिविधियों के बावत भी विस्तृत जानकारी हांसिल कर सत्यापन किया।इस अवसर पर एसपी उदयशंकर सिंह खखरेरू थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव समेत थाने के सभी हल्का इंचार्ज, बीटो के महिला पुरूष सिपाही मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.