Fatehpur News: दो ट्रक आपस में टकराए, यमुना नदी की रेलिंग तोड़कर लटके, टला बड़ा हादसा

फतेहपुर। यमुना नदी पुल पर भीषण सड़क हादसा हो गया। आपस में टकराये दो ट्रक दोनों पुल की रेलिंग तोड़कर लटक गए। एक ट्रक को जिला प्रशासन ने सुरक्षित निकाला, एक ट्रक देर रात तक नही निकाला जा सका।

ललौली थाना क्षेत्र के दतौली यमुना पुल पर शनिवार देर रात करीब 10 बजे के आस पास पुल के ऊपर दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रक चालक कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन दोनों ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर पुल पर लटक गए। समय रहते कुछ ट्रक चालकों ने एक ट्रक को रस्सा की मदद से खींचकर निकाल लिया। 

सूचना पर पुल के दोनों ओर बनी बेंदा घाट पुलिस चौकी और दतौली पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुचे और पुल पर लटके दूसरे ट्रक को निकालने के प्रयास में लगे रहे। डंफर ट्रक चालक सूरज ने बताया कि बारिश के कारण सामने से आ रहा ट्रक को डिपर देने के बाद भी सीधे आकर भीड़ गया। 

टक्कर लगने के बाद दोनों ट्रक पुल की रेलिंग पर लटक गए थे। चौकी प्रभारी दतौली अभिषेक यादव ने बताया कि दो ट्रकों की टक्कर बाद दोनों ट्रक पुल पर लटक गए थे एक ट्रक को खींचकर निकालकर लिया गया है। दूसरे ट्रक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.