Fatehpur News: नवजात शिशु का मिला शव...नोच रहे थे कुत्ते, घटनास्थल पर लोगों की जमा हुई भीड़

फतेहपुर। शहर के एक मोहल्ले में स्थित एक तालाब में शुक्रवार सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी गौतम नगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह उसे समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने नवैय्या तालाब किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा देखा। नवजात का शव कपड़े से लिपटा हुआ था और शव को कुत्ते नोच रहे थे। पहले तो लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया। 

इस दौरान मोहल्ले में यह खबर आग की तरह फैल गई, जिससे लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नवजात शिशु एक दिन पुराना ही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन इस संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से शिशु का शव फेंकने वाले का पता कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.