Fatehpur Accident: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की स्कॉर्ट गाड़ी में पिकअप ने मारी टक्कर, चालक फरार

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गुरुवार को कई कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम से वापस आते समय उनकी काफिले की स्कॉर्ट गाड़ी में पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। हालांकि, सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।

कार्यक्रम से लौट रहीं थी केंद्रीय मंत्री

फतेहपुर जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का जिले में कई कार्यक्रम था। पहला कार्यक्रम शहर के राधानगर में श्रम प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लेते नए जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद असोथर में आयोजित युवा चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़ा व्यक्ति को सशक्त बनकर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की बात कही।

बाल-बाल बचे कई पुलिसकर्मी

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने असोथर में कार्यक्रम खत्म करने के बाद उनका काफिला बनपुरवा मोड़ के पास पहुंचा ही था तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप गाड़ी ने केंद्रीय मंत्री के काफिले की स्कोर्ट गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी। जिससे स्कोर्ट गाड़ी का दाहिने तरफ का पहिया टूटकर निकल गया। गनीमत रही कि स्कॉट चालक धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र वर्मा सहित तीन सिपाही और एक दरोगा बाल-बाल बच गए। लेकिन, स्कॉट की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.