Etawah News: मोबाइल चोरी के विवाद में युवक की हत्या, पूर्व प्रधान के बेटे पर FIR दर्ज

इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के नगला गडरियान गांव में गुरुवार रात मोबाइल चोरी के विवाद में एक युवक की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ईंट मारने से मौके पर मौत

ग्राम नगला गडरियान निवासी 38 वर्षीय राजवीर सिंह गुरुवार रात अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पूर्व प्रधान विश्राम सिंह और उनके बेटे सिंटू से राजवीर के छोटे भाई विजय के मोबाइल चोरी को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर राजवीर गली में भागने लगा, तभी सिंटू ने पीछे से ईंट फेंककर उसके सिर पर मार दी। ईंट लगते ही राजवीर मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

मुकदमा दर्ज, पत्नी ने लगाए नए आरोप

घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। मृतक का छोटा भाई विजय, जो गांव में अकेला रहता है, उसने पुलिस को तहरीर देकर सिंटू (पुत्र विश्राम सिंह) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

राजवीर बेहद गरीब परिवार से था और पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। वह दिल्ली में मजदूरी करता था, जहां उसकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। उसके अन्य भाई भी पंजाब और अन्य जिलों में मजदूरी करते हैं। महज दस दिन पहले ही वह अपनी पत्नी को दिल्ली में छोड़कर गांव आया था।

शुक्रवार सुबह मृतक की पत्नी कांता देवी अपने बेटों सागर और आकाश के साथ सैफई पहुंची। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने जल्दबाजी में मुकदमा दर्ज कर लिया और उसके गांव पहुंचने तक इंतजार नहीं किया। उसने नई तहरीर देकर पूर्व प्रधान विश्राम सिंह, उनके परिवार के सदस्यों और अपने देवर विजय को भी आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.