चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति बाल-बाल बचा

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर उसके शीशे तोड़ दिए। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार वाराणसी के कोयला बाजार निवासी रुबीना बेगम (36) अपने पति शाहिद मोहम्मद के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही थीं। रात करीब 11 बजे जब दंपति चंदनी बाजार मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक (HR58 D 8958) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठी रुबीना बेगम सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे शाहिद मोहम्मद हादसे में सुरक्षित बच गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया और उसके शीशे तोड़ दिए। हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद मृतका के परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

जौनपुर में भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार जौनपुर में भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर। जिले के बक्सा थाना क्षेत्र में भैंस बांधने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।...
एटा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेनिंग से लौट रहे इंस्पेक्टर की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर
कौन हैं सार्थक सिद्धांत? 17 वर्षीय छात्र को IIT कानपुर से मिला नौकरी का प्रस्ताव, OSM पोर्टल की खामियां उजागर कर बने चर्चा का विषय
दो घंटे की देरी से छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, जाम में फंसने का दावा; छात्रा का सपना टूटा
Gorakhpur News: रील बनाने के दौरान सरोवर में डूबा हाईस्कूल छात्र, चार घंटे बाद मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.