Chandauli News : रेलवे ट्रैक पर मिला सुभासपा जिलाध्यक्ष के बेटे का शव, भाई ने ससुरालवालों पर लगाया आरोप

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली के तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास बीती रात सुभासपा महिला मंच की जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी के बेटे आनंद राजभर का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। इससे सनसनी फैल गई। भाई ने ससुरालवालों पर मारपीट का आरोप लगाया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।

सकलडीहा कस्बा के कोट निवासी आनंद राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधानसभा युवा मंच के अध्यक्ष रह चुके थे। उनके भाई आशीष राजभर ने बताया कि आनंद 5 दिसंबर को नौकरी के नाम पर घर से बैग लेकर निकले थे। वह अपनी ससुराल श्रीरामपुर गया था। ससुराल में आएदिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। अब उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

घटना की जानकारी के बाद सुभासपा के नेता मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर आक्रोश जताया। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.