- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बिजनौर
- लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तैयार
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तैयार
बिजनौर। प्रेक्षकगणों की अध्यक्षता में महात्मा विदुर सभागार में डिस्ट्रक्ट डिप्लायमेंट प्लान की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मा0 प्रेक्षक सामान्य 04-बिजनौर, राहुल कुमार जैन, 05-नगीना पंकज अग्रवाल, कुमार राहुल मुरादाबाद, प्रेक्षक पुलिस विमल गुप्ता, जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी प्रा0 विनय कुमार सिंह, वि/रा अरविंद कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी धर्मवीर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए डिस्ट्रिक्ट डिप्लायमेंट प्लान पर विचार-विमर्श किया गया।
लोकसभा निर्वाचन में सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस प्रशासन स्तर से जनपद में हिस्ट्रीशीटरों एवं पूर्व में हुए चुनावों में व्यवधान उत्पन्न करने वाले असमाजिक व आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के खिलाफ संबंधित कार्यवाही की जानकारी तथा अवैध रूप से पैसे, शराब, ड्रग्स आदि मादक पदार्थों पर की गई कार्रवाई की भी जानकारी हासिल की और निर्देश दिए कि जिले में चुनाव को प्रभावित करने के लिए अवैध रूप से पैसे, शराब, ड्रग्स आदि मादक पदार्थों की तस्करी न हो इसके लिए पुलिस अधिकारियों को जिले के सभी संवेदनशील बॉर्डर पर जांच टीम व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये।बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने मा0 प्रेक्षकगणों को जानकारी देते हुए बताया कि रेंडमाइजेशन के दो कार्यक्रम सम्पन्न हो चुके हैं तथा कमीशनिंग की कार्यवाही भी प्रगति पर है। उन्होंने यह भी बताया कि व्यय अनुवीक्षण टीम द्वारा मॉनेटरिंग, 24 घंटे शिकायत केन्द्र, कन्ट्रोल रूम, स्टेटिक्स टीम, वाहनों की जांच सहित सभी कार्य पूर्ण सर्तकता और सजगता के साथ संचालित किए जा रहे है।
