- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बिजनौर
- Bijnor News: गुलदार के हमले में 10 वर्षीय बच्ची की मौत, बिजनौर में घर के बाहर खेल रही थी मासूम
Bijnor News: गुलदार के हमले में 10 वर्षीय बच्ची की मौत, बिजनौर में घर के बाहर खेल रही थी मासूम
On
Bijnor News : बिजनौर जिले के रायपुर सादात थाना क्षेत्र के कान्हेड़ा गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रही 10 वर्षीय बच्ची को गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुलदार बच्ची को घर से करीब 20 मीटर दूर तक घसीटकर ले गया। इस दौरान पिता की चीख सुनकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक गुड़िया की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
खबरें और भी हैं
Latest News
06 Oct 2026 14:58:05
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
