भदोही: सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के खिलाफ कोर्ट का बड़ा आदेश, तीन मंजिला मकान कुर्क

यूपी के भदोही जिले से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जाहिद जमाल बेग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यायालय ने उनके मालिकाना मोहल्ले में स्थित तीन मंजिला मकान को कुर्क करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ आदेश की अवहेलना को लेकर जारी किया गया है। आपको बता दे भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग का आलीशान तीन मंजिला आवास कुर्क होगा. नौकरानी के सुसाइड मामले में फरार चल रही जाहिद बेग की पत्नी को कोर्ट ने पेश होने का आदेश दिया था, जब वो कोर्ट में उपस्थित नहीं हुईं तो कोर्ट ने ये आदेश दिया है.

इसके अलावा विधायक की पत्नी के खिलाफ बीएनएस की धारा 209 के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है. आपको बता दें कि विधायक के घर में नौकरानी के सुसाइड मामले में पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद जाहिद बेग ने एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. इस मामले में विधायक प्रयागराज की नैनी जेल में बंद हैं. वहीं, दूसरी ओर कोर्ट ने फरार चल रही उनकी पत्नी को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था.बीते 9 सितंबर को सपा विधायक जाहिद बेग के मालिकाना मोहल्ले स्थित आवास में नौकरानी ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने विधायक जाहिद बेग के साथ उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग के खिलाफ बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और सुसाइड के लिए उकसाने समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया था.

इलाके के सीओ अजय कुमार चौहान ने बताया था कि मृतक लड़की का नाम नाजिया है. वो पिछले कई साल से जाहिद बेग के घर में काम कर रही थी. उसका परिवार मामदेव इलाके में कांशीराम आवास में रहता था. वो मालिकाना मोहल्ले में विधायक के घर के ऊपरी फ्लोर पर एक कमरे में रहती थी. उसी कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला है. जब सुबह वो काफी देर तक नहीं जागी तो विधायक के परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था.

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.