ग्राम प्रधान की शिकायत किया तो मिली जान से मार देने की धमकी, एसपी से न्याय की मांग

बस्ती - नगर थाना क्षेत्र के संसारपुर फुटहिया निवासी जितेन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपने और परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। एसपी को दिये पत्र में जितेन्द्र कुमार  ने कहा है कि उनकी ग्राम पंचायत दुबखरा के ग्राम प्रधान राजेन्द्र कुमार द्वारा विकास कार्यो में व्यापक बदरबाट किया जा रहा है। उन्होेने जब ग्राम प्रधान की शिकायत उच्चाधिकारियों से किया तो ग्राम प्रधान और बीडीसी एवं उनके गुर्गो द्वारा जान से मार देने की धमकियां दी जा रही है।

एसपी को दिये पत्र में जितेन्द्र कुमार ने मांग किया है कि संबंधित नगर थाने को निर्देशित कर उसके और परिवार के सदस्यों के जान मॉल की सुरक्षा करते हुए राजेन्द्र कुमार पुत्र छोटेलाल, नागेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार पुत्रगण छोटेलाल रमेश कुमार पुत्र कन्हैयालाल निवासी संसारपुर थाना नगर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा  पंजीकृत कराया जाय। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.