निलंबित प्रधानाध्यापक को बीएसए ने किया बर्खास्त, ये हैं बड़ी वजह

बस्ती : फर्जी दस्तावेजों के सहारे परिषदीय विद्यालय में शिक्षक की नौकरी हासिल करने के आरोपी प्रधानाध्यापक को बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने बर्खास्त कर दिया है। हर्रैया ब्लॉक के मुकुंदपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजी सिंह को शिकायत बाद जून 2024 में ही निलंबित कर दिया गया था।

बीएसए ने बताया कि जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद आरोपी रामजी सिंह की सेवा को समाप्त करते हुए बीईओ हर्रैया को केस दर्ज कराने और नियमानुसार वेतन रिकवरी की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बीएसए कार्यालय के अनुसार हर्रैया ब्लॉक के मुकुंदपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजी सिंह के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू कराई गई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हर्रैया ब्लॉक के मुकुन्दपुर प्राथमिक विद्यालय में रामजी सिंह ने किसी अन्य व्यक्ति के फर्जी तरीके से अभिलेखों के आधार पर नौकरी हासिल की है।

प्रधानाध्यापक रामजी सिंह के स्तर से प्रस्तुत निवास प्रमाण-पत्र और सेवा पुस्तिका के सत्यापन में यह बात सामने आ गई। रामजी सिंह की नियुक्ति विभाग में 2010 में हुई थी। जांच में सामने आया कि वास्तविक रामजी सिंह जनपद चन्दौली के निवासी हैं और वे प्राईवेट नौकरी कर रहे हैं। उनके नाम पर ही रामजी सिंह ने कूटरचित अभिलेखों की मदद से नौकरी हासिल कर ली थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.