बस्ती: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 124 मरीजों का उपचार

बस्ती - रविवार को इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा चित्रांश क्लब और सेवा ब्लड बैंक के सहयोग से  विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कटेश्वर स्थित बस्ती मेडिकल सेन्टर पर निःशुल्क रक्तदान और रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकोें ने मरीजोें के परीक्षण के साथ ही उन्हें निःशुल्क परामर्श दिया गया।

इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में 124 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही राजेश चित्रगुप्त, दीपू श्रीवास्तव, संचित, सौरभ, आकाश के साथ ही 11 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के संचालन में डा. प्रदीप श्रीवास्तव, डा. प्रवीन श्रीवास्तव, डा. रजत साहू, डा. अभिजात कुमार, डा. सुधांशु द्विवेदी, डा. रंगजी द्विवेदी, डा. एपीडी द्विवेदी, डा. आभा सिंह, डा. राकेश सिंह के साथ ही अनेक चिकित्सकों ने योगदान दिया। चित्रांश क्लब जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि हरित क्रान्ति, दुग्ध क्रान्ति के साथ ही देश में स्वास्थ्य क्रान्ति की आवश्यकता है। यह सामूहिक पहल से ही सफल होगा।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को सम्पन्न कराने में सुशील सिंह, रजत साहू, उमंग शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, तनवीर आदि ने योगदान दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.