बरेली: कैंट में लेफ्टिनेंट कर्नल के क्वार्टर से लाखों रुपए के जेवर चोरी, दो लोगों पर FIR

बरेली/कैंट: कैंट में होली की छुट्टी पर घर गए लेफ्टिनेंट कर्नल के क्वार्टर से लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान चोरी हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरुवार को दो कर्मचारियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

मूल रूप से रोहिणी नई दिल्ली निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ गुप्ता के मुताबिक उनकी तैनाती कैंट के 6 एमडीएसआर में है। वह 165/1 पीबी मार्ग स्थित क्वार्टर में रहते हैं। उन्हें तीन दिन की छुट्टी पर घर जाना था। यह बात उनकी पत्नी ने घर में काम करने वाली मीना और साफ सफाई नायक बॉबी सिंह को बताई थी। वह 26 मार्च की सुबह 6:30 पत्नी बच्चों के साथ वह घर चले गए। 

बॉबी सिंह और कामवाली मीना को क्वार्टर की चाबी देकर साफ सफाई करने को कहा था। उन्हें सफाई नायक ने फोन पर घर में चोरी होने की सूचना दी। 27 मार्च को वह घर लौटे तो पता चला कि एक सोने की चेन, एक सोने का हार, कान की बाली, सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, सोने के कंगन और अन्य कीमती घरेलू सामान चोरी हो गया। लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ गुप्ता ने कैंट थाने में बॉबी व मीना पर चोरी का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.