Bareilly: सत्यपाल की क्यों हुई हत्या? रंजिस या फिर प्रेम प्रसंग...जानें पुलिस की जांच में क्या मिला

बरेली: पुलिस सत्यपाल की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग और रंजिश की बात सामने आ रही है। अलीगंज पुलिस का दावा है कि दो से तीन दिन में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

अलीगंज थाना क्षेत्र के रोहतासपुर गांव के सत्यपाल कश्यप (18) की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई जयपाल कश्यप ने गांव के ब्रजपाल, अशोक, महोबा गांव के खमानी और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस खमानी और ब्रजपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और रंजिश सामने आ रही है।

घटना में नामजद आरोपियों के अलावा पुलिस एक और व्यक्ति की जानकारी जुटा रही है। हालांकि वह व्यक्ति अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। बताते हैं कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह पता चल सकेगी। अलीगंज थानाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.