बरेली: सुबह-सुबह हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

बरेली। आज सुबह तेज हवाओं के बाद बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं सड़कों पर पानी भरा होने से लोगों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। 

शनिवार की सुबह की शुरूआत तेज हवाओं से हुई। उसके कुछ देर बाद अंधेरी घटा छा गई। सुबह सात बजे से हल्की बूंदाबादी के बाद तेज बारिश होना शुरू हो गई। कई जगह सड़कों पर पानी भरने से लोगों को रास्ते से निकलने में काफी दिक्कत हुई। स्कूल जाने के समय शुरू हुई बारिश के कारण बच्चे भीगते हुए स्कूल जाते नजर आए। 

मौसम में बदलाव से लोगों को मिली राहत 
बारिश होने से अचानक मौसम में बदलाव आ गया। जिससे गर्मी से बेहाल लोगों को राहत की सांस मिली। मौसम सुहाना हो गया। करीब आधे घंटे की बारिश ने सड़कों पर कीचड़ कर दी। जिस कारण राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.