Bareilly News: छात्रावास में मारपीट मामले में वार्डन से मांगी रिपोर्ट, जांच के बाद होगी कार्रवाई

बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पीजी छात्रावास में छात्रों के बीच मारपीट के मामले में कुलपति ने वार्डन से रिपोर्ट मांगी है। वार्डन की रिपोर्ट के बाद मामले में अनुशासन कमेटी बनाई जाएगी। जांच के बाद मारपीट करने वाले छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शुक्रवार शाम को चीफ प्रॉक्टर प्रो. ए के सिंह ने भी घायल छात्रों का हाल जाना और छात्रों से मामले में जानकारी ली। वार्डन ने देर शाम छात्रावास में छात्रों से जानकारी कर रिपोर्ट तैयार की।

बताया जा रहा कि छात्रावास में दो गुट काफी दिनों से हैं, जिसकी वजह से आए दिन झगड़ा हो रहा है, जिसने अब बड़ा रूप ले लिया। गुरुवार दोपहर मेस में खाना खाने के दौरान एमटेक छात्र ऋषभ त्यागी का अन्य छात्रों से झगड़ा हो गया था। उस दौरान मामला शांत हो गया था लेकिन कुछ देर बाद छात्रों ने छात्रावास में डंडे लेकर घुस गए थे और जमकर मारपीट की थी, जिसमें तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

इस मामले में छात्र ऋषभ का कमरा भी सील कर दिया गया था। इसके अलावा पुलिस में भी तहरीर दी गई थी। इसके बाद से मारपीट करने वाले छात्र फरार हैं। अब इस मामले में वार्डन से रिपोर्ट मांगी गई है। वार्डन की रिपोर्ट के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

छात्र को छात्रावास से किया निष्कासित

छात्रावास में झगड़े के मामले में छात्र ऋषभ त्यागी को छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया। इसके अलावा शुक्रवार को पुलिस ने छात्रावास में जाकर पूछताछ की । वार्डन प्रो. त्रिलोचन शर्मा ने बताया कि छात्र के पिता को बुलाया गया था। उन्होंने दो दिन में कमरा खाली करने का समय मांगा है। उसका कमरा गुरुवार को ही सील कर दिया गया था। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार का कुलपति को दी जाएगी। पुलिस को छात्रों की तहरीर भेज दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.