Bareilly News: फर्जी कस्टम इंस्पेक्टर बनकर रचाया निकाह, दहेज मांगकर पत्नी को दी तीन तलाक की धमकी, FIR दर्ज

बरेली (बारादरी)। खुद को कस्टम इंस्पेक्टर बताकर एक यूट्यूबर ने गांव की युवती से धोखे से शादी कर ली। जब पत्नी को सच्चाई का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र का है।

हाफिजगंज निवासी शहजाद अहमद पेशे से यूट्यूबर है। उसने वर्दी पहनकर खुद को कस्टम (CGST) इंस्पेक्टर बताना शुरू किया, जिससे गांववालों ने भी उसे असली अफसर मान लिया। इसी दौरान उसने गांव की ही इकरा नामक युवती से निकाह कर लिया। लेकिन शादी के बाद शहजाद और उसकी मां शहनाज ने दहेज की मांग शुरू कर दी और इकरा का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे।

यह भी पढ़े - लघुकथा: बारिश ने दिखा दी सही राह

इकरा को शक तब हुआ जब शहजाद दो महीने तक किसी ड्यूटी पर नहीं गया। जांच-पड़ताल में सामने आया कि वह वास्तव में कस्टम इंस्पेक्टर नहीं है और सब कुछ धोखे से किया गया था। इसके बाद शहजाद ने इकरा को दहेज न लाने पर तीन तलाक की धमकी देकर घर से निकाल दिया।

इकरा ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। अधिकारियों के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को शहजाद को हिरासत में ले लिया। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उस वर्दी की तलाश की जा रही है जिसका इस्तेमाल उसने फर्जी अफसर बनने के लिए किया था। बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

यह मामला न केवल धोखाधड़ी का है बल्कि दहेज प्रताड़ना और धार्मिक भावना से जुड़ी संवेदनशीलता को भी उजागर करता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
मेष आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और लंबे समय...
Ballia News : शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाही पर हमला, पति-पत्नी समेत छह पर मुकदमा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी
वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.