बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत.... पत्नी की हालत गंभीर 

बरेली। झुमका तिराहा के पास अज्ञात बहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके लिए उपचार के लिए दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बीती रात बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार थाना भोजीपुरा क्षेत्र के मनहरा गांव निवासी 60 वर्षीय हरभजन अपनी पत्नी राम बेटी के साथ 7 मार्च को दावत में शामिल होने फतेहगंज पश्चिमी जा रहे। झुमका तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग हरभजन और उनकी पत्नी राम बेटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में हरभजन गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। दोनों को उपचार के बाद रात में हरभजन की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत अभी भी नाजुक है। हरभजन के दो बेटे और दो बेटियां हैं।

यह भी पढ़े - फर्जी आर्मी अफसर बनकर 25 लड़कियों को ठगने वाला शातिर गिरफ्तार, वर्दी से लेकर नकली पिस्टल तक बरामद

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.