Bareilly Accident: सड़क हादसों में दो की मौत, बरेली में फर्नीचर कारीगर और बदायूं में बैंककर्मी की गई जान, घर में मचा कोहराम

सड़क हादसों में दो की मौत हो गई, बरेली में फर्नीचर कारीगर और बदायूं में बैंक कर्मी की जान गई है। इससे मृतकों के घर में कोहराम मच गया।

Bareilly news : उत्तर प्रदेश के बरेली में सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक फर्नीचर की मौत हो गई। इसके साथ ही रोडवेज की टक्कर से बदायूं के बैंक कर्मी ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बदायूं के सिविल लाइंस कोतवाली थाना क्षेत्र के नेकपुर निवासी रामकुमार (25 वर्ष) आइसीआइसीआइ बैंक में कर्मचारी था। पोस्टमार्टम पर मौजूद मृतक के बहनोई प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि निखिल बैंक के काम सें स्कूटी लेकर इंदिरा चौराहा गया था। उसी दौरान रोडवेज की टक्कर सें निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर निखिल को बरेली के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निखिल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निखिल दो बहनों का इकलौता भाई था। निखिल की मौत की ख़बर सें परिवार मे कोहराम मच गया।

यह भी पढ़े - लघुकथा: बारिश ने दिखा दी सही राह

दुकान से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

शहर के किला थाना क्षेत्र में सहगल होटल के सामने सड़क दुर्घटना में किला थाने के मोहल्ला बजरिया इनायत गंज निवासी दानिश की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि दानिश शाहदाना स्थित एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता था, और बीती रात लगभग 10 बजे दुकान पर काम खत्म होने के बाद वह साइकिल से अपने घर वापस लौट रहा था। रास्ते में ही उसको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.