तिलक समारोह में डीजे पर डांसरों के साथ नाचने को लेकर विवाद, मारपीट और फायरिंग में दो जख्मी

देवा/बाराबंकी: देवा थाना क्षेत्र के एक गांव में तिलक समारोह के दौरान डीजे पर डांसरों के साथ नाचने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दो लोगों को चोटें आई है। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने  फायर भी किया। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

देवा कोतवाली क्षेत्र के माती चौकी अंतर्गत टिकरिया गांव में शुक्रवार की रात विनय यादव का तिलक समारोह था। तिलक समारोह में गांव के ही आकाश रावत और रवि रावत डीजे बजा रहे थे।  स्टेज पर डांसर नृत्य कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही कन्हैया यादव अपने साथियों के साथ स्टेज पर चढ़कर डांसरों के साथ डांस करने की कोशिश करने लगा। 

जिस पर डीजे संचालक आकाश रावत, रवि रावत ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसको लेकर दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान रवि रावत के सिर पर चोट लग गई। यह देख गांव के लोग भड़क गए और कन्हैया यादव और उनके साथियों को दौड़ाने लगे। माहौल बिगड़ता देख कन्हैया यादव और उसके साथियों ने अवैध तमंचे से ग्रामीणों के ऊपर फायर झोंक दिया। 

आरोप है कि रवि रावत और आकाश रावत के फायरिंग के दौरान गोली के छर्रे लगे हैं हालांकि मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक देवा अनिल कुमार पांडे ने बताया कि विजय की तहरीर पर कंधैया यादव ,राजेंद्र प्रसाद निवासी टिकरिया और शेरा निवासी इंदिरा नगर लखनऊ सहित दो अज्ञात के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज गया है  कुछ लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.