Barabanki News :सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, कई हिस्सों में टूटकर बिखरा हेलमेट

बाराबंकी: देर रात सड़क हादसे में घायल युवक को जिलास्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया है। मृतक युवक एक पेट्रोल पंप पर सेल्समेन था। जहां से ड्यूटी करके वापस घर आ रहा था।

फतेहपुर थाना के ब्राह्मणी टोल मोहल्ला निवासी बेटा रोहित यादव(22) मोहम्मदपुर खाला थाना के अंदीपुर चौराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समेन का कार्य करता था। बुधवार की देर शाम ड्यूटी समाप्त करके वह घर जा रहा था। तभी सूरतगंज-फतेहपुर मार्ग स्थित पॉवर हाउस के निकट तेज रफ्तार उसकी बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट कई टुकड़ों में बिखर गया। राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज भेजा गया।

जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन उसे एम्बुलेंस की मदद से जिलास्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में रोहित ने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद, उसका शव घर लाया गया। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.