Barabanki News: पंचायत उपचुनाव में मतगणना पूरी, विजयी प्रत्याशियों को मिला प्रमाण पत्र

बाराबंकी: पंचायत उपचुनाव के तहत शुक्रवार को एक प्रधान और एक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान के बाद मतगणना संपन्न हुई। आरओ और एआरओ की मौजूदगी में गणनाकर्मियों ने मतपेटियों को खोलकर मतगणना की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।

हैदरगढ़ प्रथम सीट पर पूजा त्रिवेदी की जीत

हैदरगढ़ प्रथम सीट पर हुए चुनाव में पूजा त्रिवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 294 मतों से हराकर जीत हासिल की। मतगणना के अंत में पूजा त्रिवेदी को 5,689 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी श्वेता तिवारी को 5,395 वोट प्राप्त हुए। सर्वेश कुमारी को 2,780 मत मिले, जबकि 325 वोट अवैध घोषित किए गए।

यह भी पढ़े - Barabanki Crime News: बाराबंकी में अलग-अलग घटनाओं से सनसनी, झाड़ियों में महिला का शव मिला, नहर में उतरा वृद्धा का शव

आरओ द्वारा पूजा त्रिवेदी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। ब्लॉक से बाहर आते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

निंदुरा ब्लॉक में पूर्व प्रधान की पत्नी रामकुमारी की जीत

निंदुरा ब्लॉक के पलिया गांव में पूर्व प्रधान कामेश्वर गुप्ता के निधन के कारण रिक्त हुई प्रधान पद की सीट के लिए उपचुनाव कराया गया। इसमें पूर्व प्रधान की पत्नी रामकुमारी गुप्ता ने चुनाव लड़ा और 586 वोटों से जीत दर्ज की।

  • रामकुमारी गुप्ता को 857 वोट मिले।
  • निकटतम प्रतिद्वंदी धनंजय को 271 वोट मिले।
  • प्रकाश को 146 वोट, जबकि अंकित गुप्ता को केवल 3 वोट मिले।

मतगणना पूरी होने के बाद आरओ ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा।

निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों को भी मिला प्रमाण पत्र

कुछ सीटों पर निर्विरोध चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों को भी आरओ द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

दरियाबाद ब्लॉक में प्रधान संजय यादव के निधन से रिक्त सीट पर हंसराज ने अकेले नामांकन दाखिल किया था, इसलिए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

त्रिवेदीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहपुर सिदवी और रामीपुर में क्षेत्र पंचायत सीटों पर एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया था, जिससे वे भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरबसौली में प्रधान पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी राजदेई को निर्विरोध विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र सौंपा गया।

मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मतगणना के दौरान ब्लॉक परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा में तैनात रहे, जिससे मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सकी।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.