- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बाराबंकी
- Barabanki Crime: रेलवे ट्रैक पर प्रेमी संग मिला विवाहित प्रेमिका का शव, हैरान कर देगी सुसाइड की वजह
Barabanki Crime: रेलवे ट्रैक पर प्रेमी संग मिला विवाहित प्रेमिका का शव, हैरान कर देगी सुसाइड की वजह
On
UP News : यूपी के बाराबंकी जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आयी है, जहां मसौली थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल के शव पाए गए हैं। दोनों अयोध्या जिले के निवासी हैं। युवती मुस्लिम और विवाहित थी, जबकि युवक हिंदू धर्म का था। युवक का वरीक्षा आज यानि 18 अप्रैल को ही था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाराबंकी गोंडा रेल मार्ग पर स्थित पहलीपर गांव के पास गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने करीब 25 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती के शव पड़े देखे। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर एक बाइक भी खड़ी थी। लग रहा था कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है।
मृत युवक की पहचान अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी शैलेंद्र कुमार दुबे के रूप में हुई है, जबकि युवती इसी गांव की निवासी माहे निगार है। मौके से मिले आधार कार्ड से इनकी पहचान हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे मृत युवक के चाचा हरिशरण दुबे ने बताया कि शैलेंद्र की शादी तय थी, जिसका आज वरीक्षा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दवा लेने के बहाने दोनों निकले थे घर से
बताया जा रहा है कि दोनों एक दिन पहले शाम को दवा के बहाने गांव से निकले थे। युवती का विवाह अमेठी जिले में हो चुका था। उसका पति सऊदी अरब कमाने गया है। करीब 10 दिन पहले युवती ससुराल से मायके आई थी। पड़ोसी होने के चलते युवक उसे दवा दिलाने बुधवार शाम बाइक से निकला था। युवक की शादी 26 अप्रैल को थी। पुलिस ने संभावना जताई है कि जुदा होने के डर से दोनों ने आत्महत्या कर मौत को गले लगाया। मामले की जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
By Parakh Khabar
Latest News
24 Oct 2026 20:32:59
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
