Banda पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, रानी दुर्गावती की प्रतिमा का किया अनावरण

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में बृहस्पतिवार को रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने वीरांगना दुर्गावती की वीरता और संघर्ष को नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा और अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी मंत्री इस कार्यक्रम (प्रतिमा अनावरण) के बाद बांदा जिले के महुआ गांव पहुंचकर तेलंगाना प्रदेश में भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी की दिवंगत मां जयंती देवी की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां चंद्रशेखर जी के परिवारीजनों के साथ शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान किया। इसके बाद सीएम योगी वापस मेडिकल कॉलेज हेलीपैड पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.