Banda News: काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन; अदालतों का बहिष्कार जारी रखने का किया ऐलान...

बांदा:  जिला अधिवक्ता संघ की पिछले 10 दिनों से दो सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। आज अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। मंगलवार को तय कार्यक्रम के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश दुबे और महासचिव ओमप्रकाश सिंह गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर,तहसील परिसर और जजी परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर अशोक लाट में जनसभा किया।

वकील-2

अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश और पुलिस अधीक्षक द्वारा न्याय संगत कार्य न किए जाने पर आक्रोश जताया। कहा कि अधिवक्ता पिछले 10 दिनों से दो सूत्रीय मांगों लेकर हड़ताल कर रहे हैं। प्रशासन के कानों में जूं नहीं रेंग रही। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि हम अनुशासित और संगठित रहकर अपने संघर्ष को पूरी मजबूती के साथ जारी रखेंगे। उन्होंने सभी अदालतों का बहिष्कार लगातार जारी रखने का ऐलान किया। 

वकील-3

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप सिंह, शंकर सिंह, एजाज अहमद, जागेश्वर यादव, अवधेश गुप्ता समेत द्वारिकेश सिंह यादव, अशोक कुमार दीक्षित, धनराज सिंह, शिवनायक गौतम, रामलखन राजपूत, सुरेन्द्र मिश्रा, राममिलन सिंह पटेल, राम प्रकाश शिवहरे, यदुनाथ सिंह, आशीष मिश्रा, अजय प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.