- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : करंट से युवक की मौत, मचा कोहराम
बलिया : करंट से युवक की मौत, मचा कोहराम
On
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र के बभनौली खुर्द गांव में गुरुवार की शाम बिजली करंट की चपेट में आकर राजकुमार (25) की मौत हो गई। युवक की मौत पर गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जा ऱहा है कि गांव के राजमंगल के मकान का प्लास्टर चल रहा था। कमरे में अंधेरा होने के कारण उनका लड़का राजकुमार रोशनी के लिए होल्डर में बल्ब लगाते समय नमी के चलते किसी प्रकार करंट की चपेट में गंभीर रूप झुलस गया। आनन-फानन में परिजन युवक को स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिजनों का रोते-बिलखते बुरा हाल हो गया।
खबरें और भी हैं
“पहली बार रैप करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था”: हिबा नवाब
By Parakh Khabar
Latest News
14 Nov 2026 03:54:17
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
