बलिया में 6 वर्षीय बालक के साथ युवक ने किया घिनौना काम, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित

Ballia News : बैरिया थाना क्षेत्र से अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। वहीं, फारेंसिक टीम के साथ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उसने अपने 6 वर्षीय नाती के साथ गांव के ही 22 वर्षीय युवक द्वारा अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े - बलिया के अभिजीत तिवारी सत्यम को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

घटना लगभग 5 दिन पुरानी है। इस सम्बन्ध में पुलिस ने उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के साथ फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के साथ ही अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बना दी गयी है। मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की करंट...
Ballia News : सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल, जीजा पर गंभीर आरोप; जांच के निर्देश
Ballia News : पूर्व सैनिकों ने लगाया शर्बत एवं शीतल जल प्याऊ, हजारों राहगीरों को मिली राहत
BBAU में इतिहास रचा : प्रो. शिल्पी वर्मा बनीं सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ की पहली महिला संकायाध्यक्ष
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर पहुंचे अखिलेश यादव, अग्निकांड को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.