- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में युवक पर धारदार हथियार से हमला: दीपावली की रात ताश खेलने को लेकर हुआ विवाद, एक घायल
बलिया में युवक पर धारदार हथियार से हमला: दीपावली की रात ताश खेलने को लेकर हुआ विवाद, एक घायल
On

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव में दीपावली की रात ताश खेलने को लेकर दो युवकों के बीच झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े - प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में रैंकिंग सुधारने को बलिया डीएम सख्त, विभागों को मिला लक्ष्य
हमले में रणजीत उर्फ खोभारी के सिर और पेट में चोटें आईं। उसे तत्काल निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों युवक उस समय नशे में थे। दीपावली की शाम शराब पीने के बाद वे ताश खेल रहे थे, तभी विवाद हुआ।
गड़वार थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि झगड़े के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया, जिसके कारण घटना बढ़ गई।
खबरें और भी हैं
गोंडा: सड़क किनारे मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
Diwali 2025 : दीपोत्सव पर रोशनियों से आलोकित हुआ पूरा देश
By Parakh Khabar
Latest News
21 Oct 2025 13:00:23
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव में दीपावली की रात ताश खेलने को लेकर दो युवकों के बीच झगड़ा...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.