- Hindi News
- भारत
- Bihar Chunav 2025: राजद ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, कांग्रेस और आरजेडी में सुलह के संकेत
Bihar Chunav 2025: राजद ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, कांग्रेस और आरजेडी में सुलह के संकेत

पटना/लखनऊ : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को अपने 143 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही कांग्रेस और आरजेडी के बीच चल रही सीट बंटवारे की खींचतान पर भी विराम लगता दिख रहा है। हालांकि, पांच सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच दोस्ताना मुकाबले की स्थिति बन सकती है।
https://twitter.com/RJDforIndia/status/1980146898335043830?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1980146898335043830%7Ctwgr%5E9af4fd8860fd81b05ad2e96da54866bc5afdea74%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amritvichar.com%2Farticle%2F556797%2Fspan-classt-redbihar-chunavspan-rjd-released-the-list-of-143-candidates
राजद ने इस सूची के माध्यम से नया राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। पार्टी ने परंपरागत सामाजिक समीकरण को बनाए रखते हुए महिलाओं, युवाओं और कलाकारों को टिकट देकर संतुलन साधने का प्रयास किया है। इसी क्रम में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाने की रणनीति अपनाई है।
राजद नेता तेजस्वी यादव खुद राघोपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और भरोसा दोनों बढ़ा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घोषणा से राजद न सिर्फ संगठनात्मक रूप से मजबूत हुई है, बल्कि गठबंधन में भी उसका आत्मविश्वास बढ़ा है।