उन्नाव में सिपाही प्रियंका यादव की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर, एसपी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

उन्नाव : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में उस समय गहरा शोक छा गया जब बांगरमऊ थाने में तैनात महिला सिपाही प्रियंका यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। दीपावली के मौके पर हुई इस दुखद घटना ने पुलिस परिवार को झकझोर दिया है। सोमवार को उन्हें पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

जानकारी के अनुसार, 2013 बैच की सिपाही प्रियंका यादव छोटी दीपावली के दिन एक महिला का मेडिकल करवाने जिला अस्पताल गई थीं। मेडिकल के बाद वे बाइक से थाने लौट रही थीं, तभी सफीपुर थाना क्षेत्र के जमलदीनपुर गांव के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : राज्य स्तरीय कला उत्सव में चमके बलिया के होनहार, देवेश मणि ने हासिल किया तीसरा स्थान

प्रियंका यादव मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली थीं। उनकी मौत की खबर मिलते ही उन्नाव पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन शहीद स्मारक पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

एसपी जयप्रकाश सिंह ने कहा, “साल 2013 बैच की हमारी कर्मठ सिपाही प्रियंका यादव को हमने एक सड़क हादसे में खो दिया है। दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके परिजनों के साथ है।” उन्होंने बताया कि शोक के चलते पुलिस लाइन में आयोजित सभी दिवाली कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.