दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश: बोलीं— सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्वक और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं त्यौहार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी से सुरक्षित, जिम्मेदार और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि यह वंचितों की मदद करने और उनके जीवन में खुशियां बांटने का अवसर भी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली, जो भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है, अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर आपसी स्नेह, भाईचारे और एकता का संदेश देता है।

यह भी पढ़े - देशभर में विस्तार की दिशा में बढ़ा तीन पीढ़ियों से घर-घर का भरोसेमंद नाम "अन्नपूर्णा घी"

राष्ट्रपति ने आगे कहा, "खुशियों का यह पर्व आत्मचिंतन और आत्मसुधार का भी समय है। मैं सभी नागरिकों से अपील करती हूं कि वे दिवाली को सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्वक और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं। यह दीपोत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।"

उन्होंने भारत और विदेशों में बसे सभी भारतीयों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं

Latest News

अयोध्या: निषाद और वाल्मिकी समाज के साथ सीएम योगी ने मनाई दिवाली, रामलला व हनुमानगढ़ी में किए दर्शन अयोध्या: निषाद और वाल्मिकी समाज के साथ सीएम योगी ने मनाई दिवाली, रामलला व हनुमानगढ़ी में किए दर्शन
अयोध्या। दीपोत्सव 2025 के अगले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की...
मुरादाबाद: दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग ने की विशेष ड्यूटी व्यवस्था
दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश: बोलीं— सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्वक और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं त्यौहार
ट्रंप के टैरिफ का असर: अमेरिका को भारत का निर्यात घटा, गैर-अमेरिकी बाजारों में दिखी मजबूती
केरल: पत्नी की हत्या के आरोप में पश्चिम बंगाल का प्रवासी मजदूर गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.