छोड़ेंगे न हम तेरा साथ... बलिया में एक दूजे का हुआ प्रेमी जोड़ा

बांसडीह, बलिया : सामाजिक बंधनों और स्वजनों की मर्जी के खिलाफ प्यार करने वाले एक साथ रहने की जिद पर अड़े तो रोकने वालों की सारी कोशिशें नाकाम हो गईं। मामला थाने तक पहुंच गया और कई दौर की पंचायतों के बाद क्षेत्र के संभ्रांत लोगों व पुलिस के सामने प्रेमी-युगल ने साथ रहने की बात कही तो परिजनों की मौजूदगी में ही दोनों की शादी करा दी गई।

मामला तवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की युवती की आखें अपने जीजा के भाई से ही चार हो गयी। स्वजनों को इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो प्रेमियों पर बंदिशे लगा दी गई। इसी बीच प्रेमी की उसके घरवालों ने कहीं और शादी तय कर दी। इससे उग्र हुई प्रेमिका थाने पहुंच गयी। मामले में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दो दिनों तक चली दोनों पक्षों के बीच पंचायत के बाद परिजनों की आपसी रजामंदी के बीच गुरुवार को कोतवाली स्थित शिवमन्दिर परिसर में पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में मुन्ना यादव और डिंपल यादव ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। इस दौरान दोनों के स्वजनों ने आपसी सहमति से एक दूसरे को मिठाई खिलाई और वर वधु को आशीर्वाद भी दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : CM योगी के कार्यक्रम को लेकर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

खबरें और भी हैं

Latest News

Jhansi News: Instagram पर हुई दोस्ती प्यार और शादी में बदली, दो साल में बिगड़े रिश्ते; बेडरूम में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश Jhansi News: Instagram पर हुई दोस्ती प्यार और शादी में बदली, दो साल में बिगड़े रिश्ते; बेडरूम में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती प्यार और फिर शादी में बदल गई,...
पहली बार फ्री-टू-एयर टीवी पर दिखेगा ‘इंडियन आइडल 16’, सोनी पल पर 7 सितंबर से होगा प्रीमियर
ट्रेलर आउट: मेघना गुलजार की ‘दायरा’ में न्याय की तलाश में आमने-सामने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन
4 दिनों में 100 करोड़ रुपए नेट पार, ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी मार्केट में दिखाया रॉकिंग स्टार यश का दम
सोनी सब के ‘हस्तिनापुर के वीर’ में मगरमच्छ का हमला लेगा युवा पांडवों और कौरवों की परीक्षा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.